How many types of computer networks
नेटवर्क को उनके कम्प्यूटरों की भौगोलिक स्थिति के अनुसार मुख्यतः तीन श्रेणियों में बाँटा जाता हैं।
Types of computer networks
- लोकल एरिया नेटवर्क Local Area Network LAN
- वाइड एरिया नेटवर्क Wide Area Network WAN
- मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क Metropolitan Area Network MAN
लोकल एरिया नेटवर्क Local Area Network (LAN)
ऐसे नेटवर्कों के सभी कम्प्यूटर्स एक सीमित क्षेत्र में स्थित होते हैं। यह क्षेत्र लगभग एक किलोमीटर की सीमा में होना चाहिए, जैसे कोई बड़ी बिल्डिंग या बिल्डिंग का समूह लोकल एरिया नेटवर्क में जोड़ें गए उपकरणों की सख्या अलग- अलग हो सकती हैं।
इन उपरकरणों को किसी संचार केबल द्वारा जोड़ा जाता हैं। लोकल एरिया नेटवर्क computer networks के द्वारा कोई संगठन अपने कम्प्यूटरों, टर्मिनलों, कार्यस्थलों तथा अन्य बाहरी उपकरणों को एक दक्ष (Efficient) तथा प्रभावी लागत विधि से जोड़ सकता हैं, जिससे वे आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान कर सके तथा सबको सभी साधनों का लाभ मिल सके।
मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क Metropolitan Area Network MAN
जब बहुत सारे लोकल एरिया नेटवर्क अर्थात् लैन किसी नगर या शहर के अन्दर एक दूसरे से जुड़े रहते हैं, तो इस प्रकार के नेटवर्क को मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क कहा जाता हैं। इसकी गति 5-10 Mbits/ sec होती हैं। ये काफी महँगे नेटवर्क होते हैं जो फाइबर ऑप्टिक (Fibre optic) केवल से जुड़े होते हैं। ये टेलीफोन या केबल ऑपरेटर और माइक्रोवेब लिंग द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
वाइड एरिया नेटवर्क Wide area Network (WAN)
वाइड एरिया नेटवर्क से जुडें हुए कम्प्यूटर्स (computer networks)तथा उपकरण एक दूसरे से हजारों किलोमीटर की भौगोलिक दूरी पर भी स्थित हो सकते हैं। इनका कार्यक्षेत्र कई महाद्वीपों तक फैला हो सकता हैं। यह एक बड़े आकार का डाटा नेटवर्क होता हैं। इसमें डाटा के संचरण की दर लोकल एरिया नेटवर्क की तुलना होती हैं। अधिक दूरी के कारण प्रायः इनमें माइक्रोवेव स्टेशनों या संचार उपग्रहों (Communication Satellites) का प्रयोग सन्देश आगे भेजने वाले स्टेशनों की भाँति किया जाता हैं।
विश्वव्यापी डाटा कम्प्यूनिकेशन नेटवर्कों का महत्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। वे आजकल के वित्तीय जगत (शेयर मार्केट, बैंक, वित्तीय संस्थाओं आदि) के लिए अनिवार्य हो गए हैं।
Related Post :- Classification of Network नेटवर्क का वर्गीकरण
लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) एवं वाइड एरिया नेटवर्क WAN में अन्तर
लोकल एरिया नेटवर्क LAN | वाइड एरिया नेटवर्क WAN |
लैन नेटवर्क का क्षेत्र लगभग 01 किलोमीटर की दूरी के लिए होता हैं। | यह नेटवर्क पूरे देश के क्षेत्र को कवर करता हैं |
डाटा ट्रांसमिशन की गति 10-100 Mbps की होती हैं। | डाटा ट्रांसमिशन की गति 256 Kbps से 02 Mbps तक होती हैं। |
यह किसी भवन या ऑफिस के अन्दर ही स्थापित किया जा सकता हैं। | यह विभिन्न नगरों क मध्य स्थापित किया जाता हैं। |
इसमें त्रुटियों की सम्भावना काफी कम होती हैं। | इसमें त्रुटियों की सम्भावना काफी अधिक होती हैं। |
वाइड एरिया नेटवर्क Wide Area Network (WAN)
स्वैन (SAWN) भारतीय सरकार की राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस योजना (National Electronic Governance Plan) के अन्तर्गत सुविधाएँ देने वाले घटको में से एक हैं। इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य एक क्लोज्ड यूजर ग्रुप (Closed User Group) नेटवर्क का निर्माण करना तथा सरकार के कार्य और राज्य मुख्यालय, जिला मुख्याल्य, ब्लॉक मुख्याल्य को जोड़ने के लिए एक सुरऋित और उच्च गति की कनेक्टिविटी (Connectivity) प्रदान करना हैं। यह प्रोजेक्ट मार्च, 2005 में स्वीकृत किया गया था। स्वैन को लागू करने के माध्यम से, भारतीय सरकार निम्नलिखित लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहती हैं।
- राज्य के भीतर विश्वसनीट कनेक्टिविटी प्रदान करना।
- इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए एक सुरक्षित माध्यम प्रदान करना।
- कुशल सेवा प्रबन्धन प्रदान करना।
- आपदा प्रबन्धन (Disaster Management) क्षमता मजबूत करना।