हर घर तिरंगा Har Ghar Tiranga 2025 कार्यक्रम भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जबसे भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है तब से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 15 अगस्त और 26 जनवरी के शुभ अवसर पर बड़े ही जोर शोर से मनाया जाता है।
सरकार अपने विभिन्न विभागों के माध्यम से सूचित करके हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहले से संदेश दे चुकी है। हम सभी भारतीयों को इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए।
हर घर तिरंगा अभियान 2025
भारत सरकार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न प्रकार से कार्यक्रमों को आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके बारे में मैं आपको विस्तार से नीचे बता रहा हूं ।
तिरंगा यात्राये (Har Ghar Tiranga 2025)
तिरंगा यात्रा में आज के हर एक राज्य में जनपद में गांव में तिरंगा यात्राएं 15 अगस्त और 26 जनवरी के शुभ अवसर पर निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्राएं आजादी के समय हुए प्रमुख आंदोलन का एक हिस्सा है। उन आंदोलनों को याद करने के लिए इन तिरंगा यात्राओं काआयोजन किया जाता है। देश का गौरव बढ़ाने के लिए और देश में एकता की भावना लाने के लिए भारत के राष्ट्रीय ध्वज को यात्रा के रूप में लेकर के जश्न मनाने का एक सुनहरा अवसर होता है। देश के शहीदों को सम्मान देने का और देश के प्रति अपनेपन का लगाव और अधिक बढ़ाने का भी एक माध्यम है।
जिलाधिकारी की तरफ से जिले स्तर पर भी तिरंगा यात्राएं निकल जाएंगी।यह तिरंगा यात्राएं सभी उच्च अधिकारियों पदाधिकारी के माध्यम से यह संदेश देंगे कि भारत के वीर जवान इस देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिए हैं।
Har Ghar Tiranga 2025 in School हर घर तिरंगा स्कूल में भी
उत्तर प्रदेश Har Ghar Tiranga 2025 राज्य के साथ-साथ भारत के अन्य राज्यों में भी सभी शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) का आयोजन किया जाएगा प्राइमरी स्कूल माध्यमिक स्कूल एवं महाविद्यालय में विश्वविद्यालय में भी हर घर तिरंगा आयोजन किया जाएगा तिरंगे के सम्मान में देश के वीर जवानों को याद करते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाया जाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। देश के समस्त शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना-अपना योगदान देंगे।

Har Ghar Tiranga 2025 in Rally
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को रैली निकालकर भी सफल बनाया जाएगा। गांव से लेकर के शहर तक स्थानीय कार्यक्रम मानते हुए स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी के माध्यम से रैली निकाल करके इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। बाकी अन्य समाज से जुड़े हुए लोग बाइक, साइकिल और कार रैली आयोजित करके हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।अनेक युवा पीढ़ी के लोग भारत के तमाम सरकारी, गैर सरकारी, एनजीओ विभागों से जुड़े हुए लोग अपने-अपने दफ्तर के सभी कर्मचारी में से किसी को प्रतिनिधि बना करके इस कार्यक्रम में चढबढ कर के हिस्सा लेंगे।
Har Ghar Tiranga Running marathon
तिरंगा दौड़ और मैराथन के माध्यम से भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना है,15 अगस्त से पहले देश आजादी की भावना को ले करके तिरंगा दौड़ और मैराथन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें भारत के राष्ट्रीय ध्वज के मूल्यों को समझते हुए जश्न मनाया जाएगा। इसमें सभी क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। ग्राम स्तर से लेकर के जिले स्तर के लोग इस दौड़ और मैराथन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
खेलकूद से जुड़े हुए लोग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सोशल मीडिया पर युट्यूबर, चैनलों के माध्यम से भी इस कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। छोटी दौड़ और बड़ी दौड़ का भी आयोजन अलग-अलग स्तर पर किया जाएगा।
Har Ghar Tiranga 2025 Sangeet Programme
और घर तिरंगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। देशभक्ति की भावना से भरे हुए संगीत गायन का कार्यक्रम आयोजित होगा। भारत की संस्कृति मंत्रालय आजादी के समय को याद किया जाएगा। इसमें भारत के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान भी बढ़ाया जाएगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की फोटो क्लिक करके harghartiranga.com परअपलोड किया जाएगा।
तिरंगे की सेल्फी लेकर के अपलोड करने के लिए आप भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट Har Ghar Tiranga 2025 इस लिंक पर जा करके अपलोड कर सकते हैं
इसके अलावा तिरंगा की सेल्फी ले करके देश के लिए मर मिटने का प्रतिज्ञा लेते हुए उसका फोटो पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और इसके लिए सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पोर्टल पर देशवासियों के लिए राष्ट्रीय पर्व की तरह इस त्यौहार को सभी त्योहारों से उच्च दर्जा देते हुए मनाना चाहिए और देश के अमर शहीदों को आजादी के समय को सच्चे हृदय से याद करना चाहिए।
यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट में जरुर बताये।